रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष उत्तरी जांगड़े ने पदभार सम्भाला

 

RGHNEWS प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल जी से सौजन्य मुलाकत कर लिए आशीर्वाद
.लक्ष्मी नारायण लहरे कोसीर ।सारंगढ के इतिहास में 30 जुलाई का दिन सुनहरे पन्नो में लिखा जायेगा, क्योकि पहली बार महिला शक्ति को प्रदेश में राज्य मंत्री का दर्जा मिला है और प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सारंगढ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देकर महिला शक्ति का सम्मान किया है ।जिससे सतनामी समाज गौरवान्वित हुआ है अनुसूचित जाति वर्ग से प्रतिनिधित्व करने वाली विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े जी का कद बढ़ने के साथ साथ जिम्मेदारी भी बढ़ गई है चूंकि प्रदेश में बिलासपुर संभाग सहित कई अन्य जिले अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र है और अब विधायक जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर जवाबदेही बढ़ गई ऐसे में अब सभी वर्ग अपने प्रतिनिधि को आशीर्वाद व प्यार देकर आपसी सामंजस्य बनाकर छत्तीसगढ़ सहित अपने क्षेत्र के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।सारंगढ़ विधानसभा से रिकॉर्ड 52 हजार वोट से जीत कर प्रदेश में अपनी परचम लहराने वाली विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े जी का राजनीतिक सफर सरपंच पद से शुरू हुआ है,गांव की पंचायत से सदन तक के सफर में कई चुनौतियां आई है जिसका उन्होंने डंटकर समाना किया है और आगे भी चुनौतियों भरी राह है जिसमे सारंगढ़ जिला निर्माण बड़े कार्य शामिल है इनके बावजूद भी सारंगढ़ विधायक सभी मुश्किलों का सामना करते हुए आज प्रदेश के बड़ी जिम्मेदारी पर सुशोभित हो रही है और उनका दृण निश्चय है सारंगढ़ जिला निर्माण और छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित क्षेत्र का चुहुमुखी विकास ।पदभार ग्रहण के बाद अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने चर्चा के दौरान कहा कि सर्वप्रथम जनता सर्वोपरी है सारंगढ विधानसभा के जागरूक मतदाता ने मुझ पर जो आशीर्वाद व विश्वास जताया है उसे मैं कभी नही भूलूंगी आज जो मुझे पद प्रतिष्ठा मिलीं है ओ आवाम की देन है जिसे मैं कायम रखूंगी जरूरत है तो आप सब के सहयोग व मार्गदर्शन की आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी,प्रदेश प्रभारी माननीय पी0एल0पुनिया साहब जी,टी0एस0सिंहदेव जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी ,डॉ शिव कुमार डहरिया जी,उमेश नंदकुमार पटेल जी समस्त मंत्रीद्वय ,स्थानीय संगठन व प्रदेश एवम विधानसभा क्षेत्र के सभी जनता के आशीर्वाद व प्यार से आज प्रदेश के शिक्षा मंत्री माननीय प्रेम साय टेकाम जी ने अपने निवास कार्यालय में नवनियुक्त अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष भुनेश्वर शोभाराम बघेल जी ,उपाध्यक्ष श्री किस्मत लाल नन्द जी एवं मुझे पदभार ग्रहण करायें ।
इस अवसर पर श्री महेंद्र छाबड़ा जी, सलाम रिज़वी जी, श्री सुशिल आनंद जी, श्रीमती उषा पटेल जी एवं शोभाराम बघेल जी एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे ।सभी ने आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की । आशा करती हूँ यह आशीर्वाद व विश्वास सदैव बना रहेगा और मैं पूरी ऊर्जा एवं कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ज़िम्मेदारी निभाउगी।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button