Gold Price Today: लगातार सस्‍ता हो रहा सोने-चांदी, फटाफट करें खरीदारी, जानें ताजा भाव... – RGH NEWS
बिजनेस

Gold Price Today: लगातार सस्‍ता हो रहा सोने-चांदी, फटाफट करें खरीदारी, जानें ताजा भाव…

Gold Price 9th March: सोने और चांदी के रेट में प‍िछले कुछ द‍िनों से लगातार ग‍िरावट देखने को म‍िल रही है. सोने का रेट एक बार फ‍िर से प‍िछले र‍िकॉर्ड से नीचे पहुंच गया है. यद‍ि आपका भी सोना या चांदी खरीदने का प्‍लान तो इस समय खरीद सकते हैं. क्‍योंक‍ि जानकारों का कहना है क‍ि इस ग‍िरावट के बाद सोने के दाम में फ‍िर से तेजी देखी जाएगी और यह 65,000 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर तक पहुंच सकता है. चांदी में भी तेजी आने की उम्‍मीद जताई जा रही है.

55,000 रुपये से नीचे आया सोना
58,500 रुपये का र‍िकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद सोना इस समय 55,000 रुपये से नीचे चल रहा है. इसी तरह चांदी के भी 71,000 रुपये तक चढ़ने के बाद ग‍िरकर यह 61,000 रुपये पर कारोबार कर रही है. दुन‍ियाभर के बाजार में मंदी के बीच सोने और चांदी दोनों में ही ग‍िरावट देखी जा रही है. गुरुवार के कारोबार के दौरान MCX और सर्राफा बाजार दोनों में ही टूट देखी गई.

MCX पर सोने-चांदी में ग‍िरावट
मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोने और चांदी के रेट में ग‍िरावट देखी गई. प‍िछले द‍िनों 58,000 के पार जाने वाला सोना गुरुवार को 65 रुपये ग‍िरकर 54846 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. चांदी प‍िछले द‍िनों 71,000 के पार चली गई थी. गुरुवार को यह 212 नीचे ग‍िरकर 61605 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर ट्रेड करते देखी गई. बुधवार को सोना 54911 रुपये और चांदी 61817 रुपये प्रत‍ि क‍िलो के स्‍तर पर बंद हुए थे.

सर्राफा बाजार में भी ग‍िरावट जारी
सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी दोनों के रेट में ग‍िरावट देखी गई. सोने के मुकाबले चांदी में ज्‍यादा ग‍िरावट आई. इंडिया बुलियंस एसोसिएशन (https://ibjarates.com) की तरफ से जारी कीमत के अनुसार 24 कैरेट गोल्‍ड 124 रुपये की ग‍िरावट के साथ 55121 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम के स्‍तर पर पहुंच गया. वहीं, चांदी में करीब 400 रुपये की ग‍िरावट आई और यह 61497 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर पहुंच गई.

 

Also Read होली के दिन Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor ने बिखेरा जलवा, पहले दिन ही कर ली इतने करोड़ की कमाई…

 

 

Gold Price 9th Marchफ‍िलहाल ग‍िरावट के बाद सोने की कीमत अगस्‍त 2020 के स्‍तर से नीचे पहुंच गई है. ढाई साल पहले सोने ने 56,200 रुपये का र‍िकॉर्ड बनाया था. इससे पहले बुधवार को सोना 55245 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी 61883 रुपये प्रत‍ि क‍िलो पर बंद हुई थी.

Related Articles

Back to top button