बिजनेस

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें नये रेट्स…

Petrol Diesel Price on 04 March 2023: भारत में हर दिन पेट्रोल-डीजल के रेट्स सरकरी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जाते हैं. फ्यूल रेट्स अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) के आधार पर तय किए जाते हैं. आज यानी 04 मार्च 2023 दिन शनिवार को कच्चे तेल कीमतों में इजाफा दर्ज किया गया है. ऐसे में देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में बदलाव देशा जा रहा है.

 

कच्चे तेल की कीमतों के बारे में जानें-

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में आज 1.94 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में 1.27 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और यह 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है.

 

इन शहरों में महंगा पेट्रोल-डीजल के दाम-

 

देश के कई शहर जैसे गुरुग्राम, जयपुर, पटना में आज पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा देखा जा रहा है. गुरुग्राम में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये और 90.05 रुपये लीटचर बिक रहा है. वहीं जयपुर में पेट्रोल 33 पैसे और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 108.41 रुपये और 93.65 रुपये लीटर बिक रहा है. पटना में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 107.76 रुपये और 94.52 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं आज रांचा में पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 40 पैसे महंगा होकर 100.24 रुपये और 95.05 रुपये लीटर बिक रहा है.

 

 

Petrol Diesel Price on 04 March 2023

महानगरों के ताजा फ्यूल रेट्स-

 

Petrol Diesel Price on 04 March 2023दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

Related Articles

Back to top button