बैंक में पाएं PO की सरकारी नौकरी, ऐसे करें अप्लाई…

BOI क्या आप बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं या फिर आप बैंक में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं? अगर आपका जवाब- हां है, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल, बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर नौकरी के लिए वैकेंसी निकली है. इस Sarkari Naukri के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार Bank of India की ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत नौकरी के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख नजदीक आ चुकी है.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 25 फरवरी है. ऐसे में लास्ट डेट नजदीक आने की वजह से उम्मीदवारों को जल्द से जल्द इस नौकरी के लिए अप्लाई करना चाहिए. बैंक ऑफ इंडिया भर्ती अभियान के तहत कुल मिलाकर 500 पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी.
Also Read जारी हुआ नई Hyundai Verna 2023 का लुक, जानिए कितनी खास होगी यह कार…
BOIनोटिफिकेशन में बताया गया है कि 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों में से जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में 350 क्रेडिट ऑफिसर के हैं, जबकि स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में 150 आईटी ऑफिसर के हैं. आइए इस भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य जानकारियों को जानते हैं, जैसे एलिजिबिलिटी क्राइटिरिया और सैलरी. Bank of India PO Recruitment 2023 Official Notification



