प्रोफेसर पदों पर निकली बंपर भर्ती, पोस्ट ग्रेजुशन पास युवा कर सकते हैं आवेदन – RGH NEWS
देश

प्रोफेसर पदों पर निकली बंपर भर्ती, पोस्ट ग्रेजुशन पास युवा कर सकते हैं आवेदन

DU Assistant Professor Recruitment कॉलेजों में प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। दरअसल, दिल्ली के भारती कॉलेज इन दिनों असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बंपर भर्तियां निकली है। यहां कई विषयों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट bharaticollege.du.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च 2023 निर्धारित की गई है।

जारी भर्ती अधिसूचना के मुताबिकदिल्ली यूनिवर्सिटी के इस भर्ती अभियान के तहत भारती कॉलेज में कुल 62 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें कॉमर्स- 6 पद, कंप्यूटर साइंस- 5 पद, अर्थशास्त्र – 5 पद, इंग्लिश- 9 पद, पर्यावरण अध्ययन – 2 पद, हिंदी- 12 पद, इतिहास – 5 पद, राजनीति विज्ञान- 8 पद, पंजाबी- 1 पद, संस्कृत- 6 पद, एफसीडब्ल्यू/एचडीएफई- 2 पद, म्यूजिक- 1 पद शामिल है।

Read more:Raigarh News: अभिलेख दुरुस्ती और नक्शा बटांकन में लाएं तेजी-संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम 55 फीसदी नंबरों के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। दिल्ली यूनिवर्सिटी के भारती कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और फीमेल कैंडिडेट्स को कोई फीस नहीं देनी होगी।

ऐसे करें आवेदन

DU Assistant Professor Recruitment सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bharaticollege.du.ac.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर दिए गए ‘News & Bulletin’ सेक्शन में जाएं।
अब प्रोफेसर पदों के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें।
भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ डाउनलोड लिंक।

Related Articles

Back to top button