प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तेरहवीं किश्त की राशि जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत तेरहवीं किश्त की राशि जारी

धमतरी 28 फरवरी 2023

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 27 फरवरी को तेरहवीं किश्त की राशि जारी की गई है। उप संचालक, कृषि श्री मोनेश साहू से मिली जानकारी के मुताबिक योजना के तहत जिले के 83 हजार 63 पात्र किसानों के खाते में 16.61 करोड़ रूपये की राशि तेरहवीं किश्त के रूप में हस्तांतरित की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिली, वे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को छः हजार रूपये किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शासन द्वारा हर चार माह में दो-दो हजार रूपये दिया जाता है। जिन किसानों के खाते में किश्त की राशि नहीं मिली, उन्हें लोक सेवा केन्द्र से ई-केवायसी कराने कहा गया है। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और मोबाइल नंबर केन्द्र में बताना होगा। साथ ही बैंक में उक्त दस्तावेज के साथ सम्पर्क कर आधार सीडिंग कराएं, जिससे कि योजना के तहत तेरहवीं किश्त की राशि प्राप्त हो सके।

Related Articles

Back to top button