8 महीने से नाबालिग बेटी बनती रही पिता की हवस का शिकार, ऐसे हुआ खुलासा
Father had sex with daughter for 8 months : देहरादून। देश में अपराधों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आए दिन कई अपराध और वारदातें देखने को मिल रही है। लूट, हत्या, अपहरण, रेप जैसी घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। हालांकि पुलिस इन घटनाओं को रोकने का प्रयास भी लगातार कर रही है। हालही में उत्तराखंड की राजधानी में रेप की घटना सामने आई है। जहां सौतेले पिता ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ गंदे काम को अंजाम दिया है।
सौतेला पिता अपनी नाबालिग बेटी से करीब 8 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। यह पूरा मामला सेलाकुई थाना क्षेत्र का है। जैसे ही इस घटना की जानकारी पीड़िता की मां को लगी तो बेज्जती के डर से पहले तो यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसने दूसरे धर्म के युवक के साथ दूसरी शादी की है। पहले पति से हुई नाबालिग बेटी भी उसके साथ रहती है। पिछले वर्ष जुलाई में उसके पति ने नाबालिग बेटी के साथ पहली बार गलत काम किया। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे महिला डर गई और उसने लोक-लाज के भय से यह बात किसी से नहीं कही। आरोपी ने पीड़िता और अपनी पत्नी से माफी मांगी और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का भरोसा दिलाया।
Father had sex with daughter for 8 months जांच अधिकारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



