छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
CG News: नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से एक जवान शहीद..

CG News छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है. दूसरी तरफ नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. आये दिन नक्सली ग्रामीणों और सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं. इसी बीच एक बार फिर नक्सलियों ने नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में आईडी बम लगाया. इस आईईडी विस्फोट में एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया. नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने इसकी पुष्टि की है. इस तरह एक हफ्ते के भीतर नक्सलियों के हमले से 7 जवान शहीद हो गये.
एक दिन पहले भी नक्सली मुठभेड़ में तीन जवान हुए थे शहीद
CG Newsएक दिन पहले 25 जनवरी को भी सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक समेत तीन जवान शहीद हो गये थे. जबकि दो जवान घायल हुए थे. दरअसल शनिवार (25 फरवरी) को सुबह जगरगुंडा थाना से डीआरजी के दल गश्त पर निकले थे. तभी जब सुरक्षाबल के जवान जगरगुंडा और कुंदेड़ गांव के बीच पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर बम हमला कर दिया था. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों पर गोली चलायी थी. इस मुठभेड़ में डीआरजी के सहायक उपनिरीक्षक रामुराम नाग, सहायक आरक्षक कुंजराम जोगा और सैनिक वंजाम भीमा शहीद हो गये थे. वहीं जवाब में जवानों ने भी 6 नक्सलियों को मार गिराये थे.



