खेल

1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा भारत-ऑस्ट्रेलिया का तीसरा टेस्ट मैच…

India vs Australia 3rd Test टेस्ट क्रिकेट का कारवां अब इंदौर पहुंचने वाला है जहां 1 मार्च से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला शुरू होगा। भारतीय टीम 4 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त पर है। ऐसे में टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर बढ़त 3-0 करना चाहेगी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

सबसे पहले जानते हैं इंदौर की पिच का हाल
इंदौर का होलकर स्टेडियम अपनी हाई स्कोरिंग पिच के लिए जाना जाता है। यहां लाल मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है, जो पहले दिन तेज गेंदबाजों को मदद करती है। उसके बाद दूसरे दिन से स्पिनर्स को मदद करने लगती है। इसी कारण इस मैदान की पहली दो पारियां हाई स्कोरिंग होती हैं और बाद की दो पारियों में तेजी से विकेट गिरते हैं।

 

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर टेस्ट खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला है. भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. मगर शुरुआती दोनों टेस्ट में भारतीय टीम के लिए ओपनर केएल राहुल की खराब फॉर्म चिंता का कारण बनी हुई है.

केएल राहुल ने शुरुआती दोनों टेस्ट की तीन पारियों में सिर्फ 35 रन बनाए हैं. पिछले दोनों मैचों में केएल राहुल को उपकप्तानी भी सौंपी गई थी. मगर आखिरी दो मैचों के लिए बीसीसीआई ने राहुल से उपकप्तानी भी छीन ली है. ऐसे में अब उन पर प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

गिल की दावेदारी बेहद मजबूत भले ही हो, मगर सूर्यकुमार यादव को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते. सूर्या को भी राहुल की जगह मौका मिल सकता है. मगर उस सूरत में देखना होगा कि ओपनिंग चेतेश्वर पुजारा या विराट कोहली से भी कराई जा सकती है.

गिल ने इसी साल वनडे में जमाया है दोहरा शतक

शुभमन गिल ने अपने पिछले पांच इंटरनेशनल मुकाबलों में 2 शतक जमाए हैं. यह शतक वनडे-टी20 में 1-1 आया है. गिल ने इसी साल वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की दोहरी शतकीय पारी भी खेली थी. ऐसे में गिल इस समय प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के मजबूत दावेदार हैं.

इंदौर टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल/शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

 

Also read CG News: 28 फरवरी को रायपुर में प्लेसमेंट कैंप, कई पदों पर होगी भर्ती…

 

 

आखिरी दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया:

India vs Australia 3rd Testरोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.

Related Articles

Back to top button