शिक्षा

CG News: 28 फरवरी को रायपुर में प्लेसमेंट कैंप, कई पदों पर होगी भर्ती…

CG News जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है. 59 पदों पर भर्ती की जाएगी.

 

जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से विश्वभारती ऑटोमोबाईल प्राइवेट लिमिटेड एवं बजाज फायनेंस रायपुर द्वारा सेल्स एक्सीक्यूटीव टेलीकॉलर, इंश्योरेंस एक्सीक्यूटीव एच.आर.ई., सर्विस एडवायजर एवं सेल्स ऑफिसर (बजाज फायनेंस डिजिटल पार्टनर) आदि के 59 पदों पर न्यूनतम 12वीं, किसी भी संकाय में स्नातक एव बी.ई. मैकेनिकल उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 8 से 14 हजार रुपए प्रतिमाह दर पर की जाएगी.

 

Also Read निसान ने अपग्रेड की अपनी पॉपुलर SUV, जाने इसमें और क्या-क्या बदला?

 

 

CG News उन्होंने यह भी बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने साथ शैक्षणिक / तकनीकी योग्यता / अनुभव प्रमाण-पत्र तथा बॉयोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है. अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button