धर्म

Astro Tips: शनिवार के दिन इन चीजों का दान करने से शनि देव होते हैं प्रसन्न…

Daan Astro Tips: हिंदू धर्म में दान देने का विशेष महत्व होता है. शास्त्रों के अनुसार दान करने से मनुष्य को हर कष्ट और सकंट से छुटकारा मिलता है. साथ ही, पुण्य की प्राप्ति होती है. ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ भाव के दान करता है, उसे जीवन में कई शुभ फलों का प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर जमकर कृपा बरसाते हैं. साथ ही, साढ़े साती और ढैय्या के प्रकोप से भी व्यक्ति को राहत मिलती है.

महिलाओं का मांग टीका

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव की कृपा पाने के लिए महिलाओं का मांग टीका दान करना लाभदायी बताया गया है. अगर मांग टीका जदान किया जाता है, तो कहते हैं कि पति के ऊपर आने वाला संकट दूर हो जाता है. साथ ही, पति की तरक्की होती है.

जूते-चप्पल का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जूते-चप्पल का संबंध शनि देव से है. ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि शनि दोष पैरों से चढ़ता है. ऐसे में शनिवार के दिन काले रंग के जूते-चप्पल का दान करना बेहद शुभ माना गया है. इससे शुभ फलों की प्राप्ति तो होती ही है. साथ ही, शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है.

 

Also Read Rashifal 26 February : इन राशि के लोगों की आज चमकेगी किस्मत, पढ़ें अपना राशिफल…

 

छाते का दान

Daan Astro Tipsवैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव का संबंध छाते से भी बताया जाता है. कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को छाता दान करना महादान के बराबर माना गया है. कहते हैं कि श्राद्ध में ब्रह्माणों छाता भेंट करना चाहिए

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. RGH NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Related Articles

Back to top button