Selfiee Box Office: अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ को मिली औसत ओपनिंग! पहले दिन किया महज इतना कलेक्शन….

Akshay Kumar Selfiee Box Office Collections: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) की ‘सेल्फी’ का भी बॉक्स ऑफिस पर बंटाधार हो गया है. मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की हिंदी रीमेक ‘सेल्फी’ को लोगों ने एक सिरे से खारिज कर डाला है. ऐसे में सेल्फी अक्षय कुमार (Akshay Kumar New Movie) को किसी आईने की तरह साबित होने लगी हैं और खिलाड़ी को अब संभलकर खेलने की वार्निंग दे रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सेल्फी’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफस कलेक्शन 5 करोड़ के पार भी नहीं गया है.
‘सेल्फी’ ने पहले दिन कितने कमाए?
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), नुसरत भरूचा और डायना पेंटी की फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फुस्स साबित हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन ‘सेल्फी’ (Selfiee Box Office Collection) ने महज 2 करोड़ से 2.50 करोड़ के बीच कमाई की है. बता दें
बैक-टू-बैक Akshay ने दी पांच फ्लॉप फिल्में!
अक्षय कुमार (Akshay Kumar Last Hit Film) की यह लगातार पांचवी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर औंघे मुंह गिरी है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar Flop Movies) की सेल्फी उनके करियर के पिछले 13 सालों में सबसे ज्यादा कम ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई है. अक्षय कुमार की साल 2010 में ‘एक्शन रिप्ले’ आई थी जिसने 2.75 करोड़ ओपनिंग डे पर कमाए थे.
Also Read दूध 5 रुपए लीटर हुआ महंगा, इस तारीख से लागू होंगी नई कीमतें…
सेल्फी की कहानी क्या है?
‘Akshay Kumar Selfiee Box Office Collectionsसेल्फी’ (Akshay Kumar Selfiee Story) की कहानी एक सुपरस्टार और एक सुपरफैन के बीच की है. यहां दोनों के बीच एक अनकही जंग देखने को मिलती है. फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar Selfiee Trailer) एक सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे हैं और वहीं इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) परिवहन विभाग के एक अधिकारी का रोल निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब अक्षय कुमार (Akshay Kumar Movies) बतौर सुपरस्टार इमरान को सेल्फी देने से मना कर देते हैं.वहीं से नफरत का ट्रैक चालू हो जाता है.



