देश

बड़ा सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से पलटी 3 बसें, हादसे में 15 की मौत, 40 घायल…

MP मध्यप्रदेश के सीधी में चुरहट-रीवा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 15 बस यात्रियों की मौत हो गई। 8 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि बाकी की मौत अस्पताल में हुई। 50 यात्री घायल हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ। बेकाबू ट्रक ने तीन खड़ी बसों को पीछे से टक्कर मार दी। सीधी ASP अंजुला पटले ने बताया कि अभी तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 8 चुरहट अस्पताल, 2 सीधी अस्पताल, 5 रीवा मेडिकल कॉलेज में शव रखे गए हैं। 10 लोगों की शिनाख्त हो गई है, जबकि 5 की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

ये बसें सतना में हुए कोल समाज के महाकुंभ में शामिल होने के बाद सीधी लौट रही थीं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह भी शामिल हुए थे। CM शिवराज सीधी में थे। वे सूचना मिलते ही घटनास्थल बड़खरा गांव पहुंच गए।

 

ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात 9 बजे मोहनिया टनल से कुछ दूरी पर यह हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से दो बसें 10 फीट गहरी खाई में गिर गईं। एक बस हाईवे पर ही पलट गई। ट्रक सीमेंट से भरा था, टक्कर के बाद पलट गया।

 

Also Read शिवलिंग पर काले तिल के साथ अर्पित कर दें ये एक चीज, मिलेगा पूजा का संपूर्ण फल…

 

मृतकों में इन 9 लोगों की हुई पहचान

  • मनाऊ कोल पिता छुट्‌टन कोल 60 वर्ष, निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • चरका कोल पिता पुसे कोल 45 वर्ष निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • चूड़ामन कोल पिता छोटे कोल 40 वर्ष निवासी चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी
  • चूड़ामन की मां 60 साल निवासी ग्राम चोभरा थाना रामपुर नैकिन सीधी

 

Related Articles

Back to top button