लॉन्च हुई नई Tata Nexon, मिलेगा ये फीचर्स….

Tata Nexon Red Dark Edition: टाटा मोटर्स ने Nexon, Harrier और Safari के रेड डार्क एडिशन वर्जन लॉन्च किए हैं, जो इनके मौजूदा डार्क एडिशन पर बेस्ड हैं. नेक्सन रेड डार्क एडिशन 12.35 लाख रुपये, एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. अगर देखा जाए तो यह हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत (10.84 लाख रुपये) से भी ज्यादा है. लेकिन, अगर कंपनी ने इतनी ज्यादा कीमत रखी है, तो इसमें जरूर ही कुछ खास दिया होगा. चलिए, नेक्सन रेड डार्क एडिशन के बारे में बताते हैं.
टाटा नेक्सन रेड डार्क एडिशन का डिजाइन और इंटीरियर
नेक्सन के रेड डार्क एडिशन को मौजूदा डार्क एडिशन से अलग दिखाने के लिए फ्रंट ग्रिल और ब्रेक कैलीपर्स पर रेड एक्सेंट मिलते हैं, इसके साथ ही एसयूवी ओबेरॉन ब्लैक एक्सटीरियर दिया गया है. फ्रंट फेंडर पर लाल रंग का ‘डार्क’ बैज भी है. कुछ एलिमेंट्स को इसके डार्क वर्जन से भी लिया गया है, जैसे कि ब्लैक-आउट 16-इंच के अलॉय व्हील्स. इनपर चारकोल ब्लैक पेंट स्कीम नजर आती है.
केबिन में डायमंड-स्टाइल क्विल्टिंग लेदरेट सीटों के साथ रेड थीम जारी रखी है. SUV में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, सनरूफ और एयर प्यूरीफायर भी है. इसमें डोर ग्रैब हैंडल, सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील में थीम के अनुसार कुछ लाल रंग के एक्सेंट मिलते हैं.
टाटा नेक्सन रेड डार्क एडिशन का इंजन
Nexon Red Dark Edition पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन विकल्पों में उपलब्ध है. इसका 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 118bhp पावर और 170Nm का टार्क जनरेट करता है जबकि 1.5-लीटर पावरट्रेन 108bhp और 260Nm आउटपुट देता है. ट्रांसमिशन विकल्पों में छह-स्पीड मैनुअल और एएमटी शामिल हैं.
Also Read शिवलिंग पर काले तिल के साथ अर्पित कर दें ये एक चीज, मिलेगा पूजा का संपूर्ण फल…
टाटा नेक्सन रेड डार्क एडिशन की सेफ्टी
Tata Nexon Red Dark EditionTata Nexon फाइव-स्टार ग्लोबल NCAP-रेटेड कार है, जिसमें एयरबैग, सीट बेल्ट वार्निंग, ओवरस्पीड वार्निंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक और एंटी-थेफ्ट इंजन इम्मोबिलाइज़र जैसे फीचर्स आते हैं.



