मनोरंजन

Ambani परिवार के मशहूर डिजाइनर ने बनाई Urfi Javed के लिए साड़ी, देसी लुक ने उड़ा दिए सबके होश

Urfi Javed designer Sareeउर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन स्टाइल से हर किसी को हैरान करती रहती हैं. हालांकि, कुछ समय पहले उनका एक और लुक वायरल हुआ था जिसमें वो गोल्डल कलर की साड़ी पहनकर कैमरे को पोज दे रही थीं. सोशल मीडिया पर उर्फी (Urfi Javed) का वो साड़ी लुक खूब वायरल हुआ था. आपको बता दें कि उर्फी जावेद की ये साड़ी मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला (abu jani sandeep khosla) ने डिजाइन की है.

फैशन के लिए हैं मशहूर

हम सभी जानते हैं कि उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं और वो अपने ज्यादातर कपड़ों की वजह से ट्रोल होती रहती हैं. अपने स्टाइस की वजह से अब बड़े-बड़े डिजाइनर्स भी उन्हें अप्रोच करने लगे हैं. ऐसे में मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने भी उर्फी जावेद के साड़ी बड़ी ही खूबसूरत साड़ी डिजाइन की. वैसे जानकारी के लिए बता दें कि अबू जानी और संदीप खोसला अंबानी परिवार के लगभग हर फंक्शन के लिए कपड़े डिजाइन करते हैं.इतना ही नहीं नीता अंबानी भी इन्हीं की डिजाइन की हुई साड़ियां और लहंगे पहनती हैं.

 

 सीक्वन साड़ी में उर्फी लगीं कमाल

 

Urfi Javed designer Saree उर्फी जावेद की ये गोल्डन साड़ी बेहद ही खूबसूरत है. गोल्डन कलर की हैंड एंब्रॉइडर्ड साड़ी में फैशन डीवा का लुक देखने लायक था. डिजाइन ने इस साड़ी को बनाने के लिए सिल्क और ट्यूल जैसे फैब्रिक को यूज किया है जिसपर गोल्डन बीड्स और सिल्वर सीक्वन का काम किया हुआ है. साड़ी के बॉर्डर पर स्कैलोप कट के टुकड़ों को यूज किया है. उर्फी ने सीक्वेंस वर्क वाले ब्रालेट स्टाइल मैचिंग गोल्डन ब्लाउज के साथ अपनी साड़ी को स्टाइल किया था. ब्लाउज की डीप प्लंजिंग नेकलाइन उर्फी के लुक में  बोल्डनेस का तड़का लगाने का काम कर रही थी.

Related Articles

Back to top button