छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर डॉ. ममता चंद्राकर को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर, 23 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. मोक्षदा ममता चंद्राकर को आज नई दिल्ली में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ. मोक्षदा (ममता) चंद्राकर ने लोक कला संगीत के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Back to top button