पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकती है बड़ी कटौती, जानिए कब और कितने घटेंगे दाम?

Petrol Disel Price महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में छूट दे सकती है। ये दावा 15 फरवरी को प्रकाशित न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में किया गया है। टैक्स में छूट देने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट जाएंगी
संकेत-1: सरकारी सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का पहला संकेत हाल ही में जारी एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट ही है। इसमें दावा किया गया है कि सरकार जल्द ही महंगाई पर काबू पाने के लिए पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम कर सकती है। बीते दिनों RBI ने महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार को ये सलाह दी है।
हालांकि, फरवरी महीने के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स जारी होने के बाद ही पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में कटौती की संभावना जताई है। यानी अगर कोई कटौती होगी तो वो अगले महीने ही होगी।
रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक और सरकार के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दूध, मक्का, सोया तेल और पेट्रोलियम पदार्थों पर आयात शुल्क में कटौती होने की भी संभावना है।
संकेत-2: सरकार
रिपोर्ट में केंद्रीय बैंक और सरकार के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दूध, मक्का, सोया तेल और पेट्रोलियम पदार्थों पर आयात शुल्क में कटौती होने की भी संभावना है।
संकेत-2: सरकार ने विंड फॉल टैक्स घटाया
16 फरवरी 2023 को केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों से लिए जाने वाले एक्स्ट्रा विंड फॉल टैक्स को घटाने का फैसला लिया है। अब तक प्रति लीटर डीजल पर कंपनियां 7.50 रुपए तक विंड फॉल टैक्स देती थीं, लेकिन अब 2.50 रुपए ही देना होगा। इस तरह प्रति टन क्रूड ऑयल पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स 5,050 रुपए से घटकर 4,350 रुपए रह जाएगा।
एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा का कहना है कि देश में तेल उत्पादन करने वाली कंपनियों से विंडफॉल टैक्स लिए जाते हैं। तेल कंपनियों के मुनाफे बढ़े तो इस मुनाफे पर सरकार ने ये टैक्स लगाया था। अब सरकार इसे धीरे-धीरे खत्म कर रही है। ऐसे में ये सही समय है जब तेल कंपनियां डीजल की कीमत घटा सकती हैं।
एनर्जी एक्सपर्ट नरेंद्र तनेजा के मुताबिक अभी सरकार आसानी से तेल की कीमतों को 2 रुपए से 3 रुपए प्रति लीटर तक कम कर सकती हैं। इससे न तो सरकार और न ही तेल कंपनियों को ज्यादा नुकसान होगा। वहीं कुछ इंडिपेंडेट सोर्स पेट्रोल-डीजल के रेट 7 रुपए तक कम किए जाने की संभावना जता रहे हैं। इसके पीछे 4 बड़ी वजहें बताई हैं….
वजह-1ः महंगाई कम करने का दबाव
जनवरी 2023 में खुदरा महंगाई दर 6.52% तक पहुंच गई। ये अक्टूबर के बाद तीन महीनों में सबसे ज्यादा है। RBI ने इस महीने खुदरा महंगाई दर सबसे ज्यादा 6% तक रहने की संभावना जताई थी, लेकिन ये लिमिट टूट गई।
Also Read वित्त मंत्री लेंगी बड़ा फैसला, सस्ते हो सकते हैं ये सभी सामान!
Petrol Disel Priceइसके बाद फौरन महंगाई पर काबू पाने के लिए रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को तेलों पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का सलाह दी है। नरेंद्र तनेजा का मानना है कि केंद्र और राज्य चाहें तो आसानी से एक्साइज और वैट टैक्स में कुछ छूट दी जा सकती है।



