देश

CG News: सिलेंडर फटने से बस्ती में लगी आग, 25 घर जलकर खाक…

CG News भिलाई में सूर्या नगर बस्ती जैसी फिर से बड़ी आग की घटना घटी है। यहां हॉस्पिटल सेक्टर में आग से लगभग 25 घर जलकर राख हो गए हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि कचरे के ढेर में आग लगने से हादसा हुआ। आग बढ़ने पर 4 सिलेंडर फटे और पूरी बस्ती को स्वाहा कर दिया।

भिलाई टाउनशिप के हॉस्पिटल सेक्टर के झुग्गी क्षेत्र में शुक्रवार रात 2 बजे आग लगने से 25 घर जलकर राख हो गए। लोगों को इतना भी मौका नहीं मिला की वो अपना सामान बचा सके। देखते ही देखते आग पूरी बस्ती में फैल गई। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचती आग ने सभी घरों को जला दिया था। कृष्णा अहिरवार ने बताया कि वो सेक्टर 9 हॉस्पिटल में अटेंडेंट का काम करती हैं। वो ड्यूटी पर गई थी। घर में उसकी 4 बेटी और एक बेटा अकेले थे।

देर रात 3.30 बजे के करीब बेटी ने फोन करके बताया कि मम्मी बड़ी आग लगी है। जल्दी आ जाओ। मौके पर आकर देखा तो पूरी बस्ती में आग लगी थी। मेरे घर का पूरा सामान जल गया था। आग लगने के बाद यहां करीब 4 सिलेंडर फटे। जिससे बस्ती के पूरे घर जल गए। गहने जल गए हैं। सोना और पैसा का पता नहीं चल रहा है।

इस तरह विकराल रूप से लगी थी आग।
इस तरह विकराल रूप से लगी थी आग।

पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे
पीड़ित सुहागा अहिरवार ने बताया कि उसका पूरा सामान जल गया। पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे। घर का पूरा सामान राख हो गया है। शासन प्रशासन के लोग आए हैं। अभी तो कोई मदद नहीं मिली है। हमारी मांग है कि हमारा घर बनाकर दिया जाए, जिससे हम लोग रह सकें।

 

Also Read Raigarh News: मम्मी का गुम मोबाइल मिलने पर हाथों से बना ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर बच्चे ने कहा “थैंक यू पुलिस अंकल”…

 

 

एग्जाम सिर पर क्या पढ़ेंगे

CG News झुग्गी क्षेत्र में रही निर्जला और संतोषी अहिरवार का कहना है कि वो 10वीं बोर्ड की तैयारी कर रही हैं। आग में उनकी पूरी कॉपी-किताब जल कर राख हो गई हैं। एग्जाम सिर पर है। वे कैसे परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। उनके पास न तो नोट्स बचा और न ही किताबें बची हैं। बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button