रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: G.A.P पब्लिक स्कूल किरोड़ीमल नगर में मनाया गया रंगारंग वार्षिकोत्सव कार्यक्रम

Raigarh News रायगढ़! कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा हिंदी, छत्तीसगढ़ी, संबलपुरी, देश भक्ति गानों पर मनमोहक प्रस्तुति किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री हरिकिशोर चन्द्रा जी अध्यक्ष नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर, विशिष्ट अतिथि श्री मनीष शर्मा जी मो. इकबाल जी के द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करने हेतु उधबोधित किया गया, उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के संचालक श्री हीरामणी महंत, प्राचार्या श्रीमती गणेशी महंत, शिक्षक भुनेश्वर चंद्रा, दीपक चन्द्रा, शिक्षिका दीपिका सारथी, सरोज कैवर्त,सोनम चौहान, सुमन भारती, हीरा चन्द्रा, जुबली , एन चन्द्रा, सरस्वती चन्द्रा, लक्ष्मी मैत्री और खुशबू चौहान का विशेष योगदान रहा ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button