5 घंटे चली बैठक में भी नेता प्रतिपक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति,भाजपा में चल रहे गुटबाजी, पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

5 घंटे चली बैठक में भी नेता प्रतिपक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति,भाजपा में चल रहे गुटबाजी, पढ़ें पूरी खबर

 

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी भाजपा का अंर्तकलह उजागर, 5 घंटे चली बैठक में भी नेता प्रतिपक्ष के नाम पर नहीं बनी सहमति

रायगढ़। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला भाजपा में चल रहे गुटबाजी के कारण नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नही हो पा रहा है। आज प्रदेश प्रवक्ता शिवरतन शर्मा नाम तय करने रायगढ़ आये थे। 5 घंटे तक संगठन स्तर एवम पार्षदों से राय शुमारी करने के बाद भी आम सहमति नही बन पाई जिससे शिव रतन शर्मा को नाम की घोषणा किये बगैर ही वापस जाना पड़ा।

RGHNEWS  से हुई चर्चा में शिवरतन शर्मा ने गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि संगठन के नियम अनुसार नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवम महासचिव की अनुमति आवश्यक है। उंनसे संपर्क नही हो पाने की बजह से घोषणा नही की जा रही है। इन्होंने यह भी कहा कि जब तक नाम की घोषणा नही हो जाती तब तक पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकरवाल ही भाजपा पार्षद दल के नेता होंगे। आप को बता दे कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के लिए पार्षद पंकज कंकरवाल, सुभाष पांडेय,पूनम सोलंकी, सीनू राव व अशोक यादव ने अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button