देश

बड़ा सड़क हादशा, हाईवे पर SUV ने 17 महिलाओं को कुचला; 5 की दर्दनाक मौत, 12 गंभीर….

Maharastra महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर सोमवार देर रात एक SUV ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज किया जा रहा है। पुणे शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर शिरोली गांव के पास की यह घटना है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

Also Read Pulwama Attack: पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर PM मोदी ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि….

 

सभी महिलाएं काम से घर लौट रही थीं

Maharastra शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं रसोइया का काम करती हैं। सोमवार की रात लगभग 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं। इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार SUV ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button