बिजनेस

सोना खरीदने वालों की लगी लॉटरी, 10 ग्राम सोने की कीमत रह गई सिर्फ इतनी

Gold price:आज से नए हफ्ते की शुरुआत हो गई है. इस हफ्ते अगर आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. आज सोने और चांदी (Gold-Silver Price) दोनों ही धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है यानी आज आपको गोल्ड ज्वैलरी खरीदने के लिए कम रुपये खर्च करने होंगे. आज सोने का भाव 57,000 रुपये के भी नीचे फिसल गए हैं. आइए चेक करें आज 10 ग्राम गोल्ड का क्या भाव है-

कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 56715 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गए हैं. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए तो सिल्वर का भाव भी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 66210 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है

Read more:शेयर बाजार में भारी गिरावट; सेंसेक्स 261 अंक गिरकर 60,421 पर, निफ्टी 80 अंक टूटा…. 

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो यहां पर सोने का भाव 0.12 फीसदी की तेजी के साथ 1,864.99 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर है. वहीं, चांदी का भाव 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 21.98 डॉलर के लेवल पर है.

Gold price:आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button