*✍️रायगढ़ पुलिस ने आज की ताबड़तोड़ कार्रवाई,अवैध कबाड़, शराब परिवहन एवं आर्म्स एक्ट की कार्यवाही✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रायगढ़ पुलिस ने आज की ताबड़तोड़ कार्रवाई,अवैध कबाड़, शराब परिवहन एवं आर्म्स एक्ट की कार्यवाही✍️*

 

 

● *ट्रक में लोड करीब 14 टन कबाड की जप्ती, पूंजीपथरा पुलिस की कार्यवाही*…

● *तलवार के साथ पकड़ा गया युवक, चक्रधरनगर थाने में आर्म्स एक्ट* …….

● *मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहा युवक आया पुसौर पुलिस के हाथ* …….

(1) दिनांक 21.07.2020 को थाना पूंजीपथरा स्टाफ द्वारा *ट्रक क्रमांक CG 04 JD/3999* में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे कबाड़ को रात्रि करीब 19:30 बजे तराईमाल उज्जवलपुर मोड़ के पास पकड़े । ट्रक का चालक आरोपी अशोक सिंह पिता स्वर्गीय महावीर सिंह उम्र 49 साल सा० पिपरा थाना बिश्रामपुर जिला पलामू झारखंड के द्वारा लोड कबाड़ अम्बिकापुर का होना बताया । वाहन में *13.540 MT कीमत ₹33,000* का अवैध लोहा कबाड़ समान को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पूंतीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 05/20 धारा 41(1+4 )जा.फौ./379 ता.हि. के तहत कार्यवाही की गई है ।

(2) दिनांक 21-07-2020 के रात्रि करीब 20:00 बजे थाना चक्रधरनगर की पेट्रालिंग द्वारा प्राचीविहार चक्रधरनगर मेन रोड में *दीपक निराला पिता स्व. बैशाखु निराला उम्र 39 वर्ष निवासी प्राचीविहार कालोनी क्वा. नं. 38 थाना चक्रधरनगर* को एक धारधार तलवार लेकर लोगों को डराते धमकाते पकड़े । आरोपी पर थाना चक्रधरनगर में 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

(3) *पुसौर पुलिस* द्वारा आज दिनांक 22.07.20 को आरोपी अभय राम डनसेना पिता स्व0 राधेश्याम डनसेना उम्र 32 वर्ष निवासी सेमरा को ग्राम लिटाईपली से पैशन प्रो मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमाकं CG13U 9277 में महुआ शराब लेकर आते पकड़े । आरोपी के पास से 06 लीटर महुआ शराब एवं उसकी बाईक जप्त की गई है । थाना पुसौर में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2)59(का) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button