राजनीतिक

सीएम गहलोत के भाई के घर पर ED के छापे, पढ़ें पूरी खबर

जोधपुर. राजस्थान में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से बुधवार को सीएम अशोक गहलोत  बड़े भाई के ठिकानों पर की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया. ईडी ने गहलोत के बड़े भाई अग्रसेन गहलोत के पावटा चौराहे पर स्थित दुकान और 9 मील पर स्थित उनके मकान सहित फार्म हाउस छापा मारा. ईडी आज जिस मामले की जांच करने पहुंची है वह काफी पुराना है. गुजरात में गत विधानसभा चुनाव के दौरान गहलोत को घेरने के लिए बीजेपी ने इस उर्वरक घोटाले को उछाला था.

अभी जारी है ईडी का ऑपरेशन
उस समय अग्रसेन गहलोत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. उनका कहना था कि हो सकता है कि कुछ बिचौलियों ने किसानों के नाम पर उनसे एमओपी खरीद कर उसका निर्यात कर दिया हो. उन्होंने किसी बिचौलिये को सीधे एमओपी नहीं बेचा. इसी मामले में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने आज ईडी अग्रसेन गहलोत के घर पहुंची है. ईडी अभी अपना ऑपरेशन जारी रखे हुए है. अग्रसेन गहलोत का खाद-बीज का व्यवसाय है. ईडी की इस कार्रवाई से पहले कल गहलोत ने जोधपुर में अपने परिवारजनों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के संकेत भी दिए थे.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button