देश

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, आज रात से लागू होगी नई दरें

चंडीगढ़: Petrol Diesel Price Hike in Punjab  महंगाई की मार झेल रही जनता को शुक्रवार शाम को प्रदेश सरकार ने बड़ा झटका दिया है। दरअसल आज हुए कैबिनेट बैठक में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला ​लिया है। कीमत बढ़ने के बाद अब पेट्रोल 98.11 रुपए लीटर और डीजल 88.43 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। इंधन की नई ​कीमतें आज रात से लागू कर दी जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में पेट्रोल और डीजल पर 90 पैसे प्रति लीटर का सेस लगाने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।

Read more:बाल-बाल बचे पूर्व CM, काफिले की 6 गाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के संबंध में जानकारी देते हुए आवास और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस की जा रही थी और राज्य को राजस्व सृजन की जरूरत है। इससे पहले पंजाब में 2021 में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी फेरबदल हुआ था। पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को हटा दिया था। इसके बाद पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Petrol Diesel Price Hike in Punjab वहीं पंजाब सरकार की कैबिनेट की बैठक में औद्योगिक नीति को भी मंजूरी दे दी। राज्य सरकार की ओर से 23-24 फरवरी को प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर नीति की मंजूरी अहम है। राज्य सरकार इस नीति के रोल आउट के माध्यम से 5 लाख करोड़ रुपए के औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने पर विचार कर रही है। निवेशकों को लुभाने के लिए नीति औद्योगिक उपभोक्ताओं को बिजली की कम दरों पर जोर दे रही है। 25 करोड़ रुपए तक के निवेश वाली परियोजनाओं की स्वीकृति जिला स्तर पर दी जाएगी। इसे लेकर सीएम मान ने ट्वीट भी किया।

Related Articles

Back to top button