प्रदेश में तबादले का सिलसिला जारी, 4 IAS अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना – RGH NEWS
देश

प्रदेश में तबादले का सिलसिला जारी, 4 IAS अफसरों को मिली नवीन पदस्थापना

4 IAS officers transferred: नए साल की शुरुआत से ही सरकार दौरा कोई अधिकारियों के तबादले किये गए है। बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद झारखंड में भी कई आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए है। झारखंड राज्य की हेमंत सोरेन सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार नेसार अहमद,कमलेश्वर प्रसाद सिंह सहित 4 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।

यहां देखें आईएएस अफसरों की लिस्ट

= श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के प्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

= झारखंड लोक सेवा आयोग में सचिव रहे नेसार अहमद को स्थानान्तरित करते हुए अगले बागवानी निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

Read more:RGHNEWS पर सिर्फ ही एक क्लिक पर पढ़े सुबह की टॉप 10 खबरें…

=झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार, रांची क्षेत्र में क्षेत्रीय निदेशक रहे अजय कुमार सिंह को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक पशुपाल निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

4 IAS officers transferred =स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में संयुक्‍त सचिव रहे चंदन कुमार (अतिरिक्त प्रभार- अपर निदेशक (प्रशासन), रिम्स) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक कृषि निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

Related Articles

Back to top button