इस राज्य के CM के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली : Emergency landing of CM plane : आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ले जा रहे एक विशेष विमान की गन्नवरम हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है। सीएम जगन मोहन रेड्डी आज दिल्ली जाने वाले थे। उन्होंने विशेष विमान में उड़ान भरी, लेकिन कुछ देर बाद ही विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी।
दिल्ली जा रहे थे सीएम
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, आंध्र प्रदेश सरकार का एक विमान उड़ान भरने के करीब 24 मिनट बाद गन्नावरम हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के साथ लौट आया, क्योंकि इसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। मुख्यमंत्री वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहे थे।
सीएम के विशेष विमान में आई तकनीकी खराबी
आपको बता दें कि सीएम रेड्डी और उनके अधिकारियों की टीम के विमान ने शाम 5:03 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद यानी करीब 5:27 बजे पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी देखी और उड़ान को वापस डायवर्ट कर दिया गया।
अपने आवास पहुंचे सीएम
Emergency landing of CM plane : जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अपने ताडेपल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। अब मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया जा रहा है।


