रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: लापता बालिका को हरियाणा के हिसार से वापस लाई जूटमिल पुलिस

Raigarh News *रायगढ़* । जूटमिल क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग बालिका के मामले में संवेदनशील एसएसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए गुम बालिका के रिपोर्ट पश्चात लगातार बालिका एवं संदेही की पतासाजी की जा रही थी । गुम बालिका का लोकेशन हरियाणा के हिसार प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस टीम हरियाणा हिसार भेजा गया । जहां बालिका व संदेही युवक की पतासाजी कर दोनों को वापस रायगढ़ लाया गया । युवक व बालिका हिसार में मकान निर्माण में मजदूरी का काम कर रहे थे । घटना के संबंध में 21 दिसंबर को बालिका के पिता ने जूटमिल में आवेदन देकर बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । बालिका के गुम रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 आईपीसी का अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर लगातार बालिका की पतासाजी की जा रही थी ।

Read more:Raigarh News: श्री रूपानाधाम प्लांट में घुसकर उत्पात मचाने वाले 05 और आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News: दस्तयाब बालिका अपने बयान में युवक दीपक यादव के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने और जबरन शारीरिक संबंध बनाना बताई है । बालिका का कथन और मेडिकल के आधार पर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी और 4, 6 पोक्सो एक्ट विस्तारित कर *आरोपी दीपक यादव उम्र 21 साल* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया । आरोपी के कृत्य पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी किया गया, जिसके पालन में आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है । एडिशनल एसपी संजय महादेवा तथा सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपी बालिका और आरोपी पतासाजी में थाना प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र सिदार, आरक्षक गणेश पैकरा, जितेश्वर चौहान की अहम भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button