Vitamin D :धूप में न बैठने से बूढ़े हो रहे हैं आप, विशेषज्ञ बोले- सुबह की धूप से दूर होगी यह समस्या... – RGH NEWS
स्वास्थ्य

Vitamin D :धूप में न बैठने से बूढ़े हो रहे हैं आप, विशेषज्ञ बोले- सुबह की धूप से दूर होगी यह समस्या…

Vitamin D टाटा ग्रुप की ऑनलाइन फॉर्मेसी 1 एमजी लैब्स की एक स्टडी में पता चला कि 4 में से 3 भारतीयों के शरीर में सनशाइन विटामिन यानी विटामिन डी की कमी है। यह स्टडी देश के 27 शहरों के 2.2 लाख लोगों पर की गई थी। महिलाओं और बुजुर्गों के मुकाबले युवा पुरुषों में यह कमी ज्यादा देखी गई।

आज जरूरत की खबर में जानेंगे कि विटामिन डी का हमारे शरीर में क्या काम होता है, इसकी कमी क्यों हो जाती है, कमी से क्या बीमारियां या परेशानियां हो सकती हैं और विटामिन डी की कमी को कैसे दूर किया जाए।

 

आज के हमारे एक्सपर्ट हैं…

 

डॉ. साईं प्रवीण हरनाथ, सिनीयर कंसलटेंट, अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद

डॉ. पी वेंकट कृष्णन, जनरल फिजिशियल, आर्टेमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम

 

अगर ये परेशानियां हो रही हैं तो समझ जाइए कि शरीर में विटामिन डी की कमी है…

  • अगर पहले से ज्यादा थकान होने लगी है।
  • नींद आती तो है मगर ठीक से सो नहीं पाते।
  • कई बार बैठे-बैठे सो जाते हैं।
  • हड्डियों में दर्द रहने लगा है।
  • नकारात्मक विचार पहले से कुछ ज्यादा आने लगे हैं।
  • हर वक्त चिड़चिड़ापन और दुखी महसूस करते हैं।
  • बालों का झड़ना बढ़ गया है।
  • मसल्स कमजोर हो गई हैं।
  • पैरों में दर्द रहने लगे।
  • जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रहे हैं।
  • स्किन पेल यानी पीली दिखने लगी है

 

Also Read LIC Recruitment 2023: आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें आवेदन.

 

 

Vitamin D सवाल: आजकल विटामिन डी की कमी आखिर हो क्यों रही है?
जवाब:
 विटामिन डी की कमी होने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कि हमारी स्किन सूरज की रोशनी या धूप के कॉन्टैक्ट में कम आती है। इससे स्किन विटामिन डी नहीं बना पाती और उसकी कमी हो जाती है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि…

  • पूरा दिन चार दीवारों के बीच रहते हैं। घर से सीधा ऑफिस, स्कूल या कॉलेज चले जाते हैं। फिर शाम को जब घर लौटते हैं तो सूरज जा चुका होता है।
  • सुबह देर से उठते हैं। सुबह सूरज के निकलने के दो-तीन घंटों की धूप सबसे बेहतर होती है।
  • कई लोगों को लगता है सूरज की रोशनी में बैठने से उनका रंग गहरा हो जाएगा। इसलिए वो धूप से बचते हैं।
  • कुछ लोग मानते हैं कि सूरज की अल्ट्रावॉयलेट रेज कैंसर की वजह होती हैं।
  • हमारे देश में सूरज की ताप बहुत ज्यादा होती है, जिससे लोग ज्यादा देर तक धूप में नहीं बैठ पाते।

डाइट में मोटा अनाज और दूसरी विटामिन डी रिच फूड कम होते जा रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button