रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशील लैलूंगा पुलिस

Raigarh News *रायगढ़* । आज दिनांक 29.01.2023 के सुबह थाना क्षेत्र लैलूंगा की युवती अपने परिजनों के साथ लिखित आवेदन लेकर थाना लैलूंगा पहुंची । परिजन बताये कि युवती के साथ ग्राम कया निवासी परदेशी सारथी (22 साल) द्वारा पिछले साल नवंबर माह में डरा धमकाकर दुष्कर्म किया गया है ।

Read more:Raigarh News:रायगढ़ जिले में पहुंची एचयूआरएल की पहली यूरिया रैक

Raigarh News: पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला सहायक उप निरीक्षक द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने तत्काल आरोपी पतासाजी के लिये थाने से सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम के हमराह स्टाफ घरघोड़ा रवाना किया गया । जहां पुलिस टीम ने गांववालों से आरोपी के सकुनत की जानकारी लेकर उसके मकान की घेराबंदी कर आरोपी परदेशी सारथी को हिरासत में लेकर थाना लाये । पीड़िता बताई कि परदेशी सारथी उसके गांव आता-जाता था । 06 नवबंर 2022 को रात, माता-पिता मोहल्ले में थे, घर में अकेली थी । उसी समय परदेशी घर आया और अकेली देखकर बलपूर्वक जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया और शादी करूंगा कहकर अपने साथ ले गया और करीब दो सप्ताह साथ रखा । घरवालों को बताने का प्रयास की पर परदेशी सारथी डराया-धमकाया इसलिए किसी को नहीं बताई । जब परदेशी अपने गांव कया लेकर आया तो घरवालों तक सूचना पहुंचाई और घर गई । परदेशी के डराने-धमकाने और लोक लॉज से रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी थी । पीड़ित युवती के रिपोर्ट पर धारा 376(2)(n),457,506 आईपीसी के तहत कार्यवाही कर आरोपी के कहीं फरार होने के पूर्व लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक परमेश्वर पैंकरा, आरक्षक इलियास केरकेट्टा और नेहरू भगत की प्रमुख भुमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button