रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:रायगढ़ जिले में पहुंची एचयूआरएल की पहली यूरिया रैक

Raigarh News रायगढ़, 29 जनवरी 2023/ हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की भारत निर्मित यूरिया की पहली रैक रायगढ़ जिले के खरसिया रैक पॉइंट पर पहुंची, जिसका स्वागत एडीए रायगढ़ श्री हरीश राठौर के द्वारा फीता काटकर किया गया। एचयूआरएल के द्वारा स्वदेशी यूरिया का उत्पादन तीन प्लांटों में हो रहा है, जिसकी क्षमता 12 हजार मी.टन प्रतिदिन है। एचयूआरएल का यूरिया कारखाना सिंदरी झारखंड, बरौनी बिहार और गोरखपुर उत्तरप्रदेश में स्थित है। जिले के किसानों को यूरिया 266.50 रुपये में उपलब्ध कराने के लिए संस्था के द्वारा परिवहन का खर्च स्वयं वहन किया जा रहा है। श्री राठौर ने बताया कि आने वाले समय में एचयूआरएल के माध्यम से लगातार जिले में यूरिया की उपलब्धता बनी रहेगी और खरीफ में यूरिया की कोई कमी जिले में नहीं होगी। इस मौके पर एचयूआरएल के राज्य प्रभारी श्री आशीष विजय, लॉजिस्टिक प्रबंधक श्री देवाशीष मुखर्जी, सहायक प्रबंधक बिलासपुर श्री सौरभ श्रीवास्तव, विपणन अधिकारी श्री शुभम पांडेय एवं सौम्य सुमन उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button