छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव का आगाज, सुआ-पंथी-करमा की रहेगी धूम... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में युवा महोत्सव का आगाज, सुआ-पंथी-करमा की रहेगी धूम…

CG News राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शनिवार को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज हो गया। इस तीन दिनी आयोजन में लोक कला, साहित्य और ग्रामीण खेलों की प्रतिस्पर्धा होनी है। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के साथ 10 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार के साथ 7500 और तृतीय पुरस्कार के साथ पांच हजार रुपया नगद मिलने वाला है।

युवा महोत्सव का उद्घाटन करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि इस महोत्सव से युवाओं को अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए बेहतर मंच मिल रहा हैं। वहीं राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक, लोक खेल, परम्पराओं आदि को जानने और समझने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, हमारा यह प्रयास रहा है कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह केवल आयोजनों तक सीमित न रहे, बल्कि उनका रचनात्मक कार्यो में भी इस्तेमाल होता रहे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बताया, इस युवा महोत्सव में कुल 38 विधाओं में प्रतिस्पर्धा होनी है। उनमें से 24 सांस्कृतिक विधाएं, छह खेल विधाएं तथा सात अन्य विधाएं शामिल हैं।

मार्च पास्ट में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति

 

युवा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न संभागों के दल ने अपने परम्परागत लोक नृत्य को प्रदर्शित करते हुए मार्च पास्ट किया। दुर्ग संभाग के पंथी और डंडा नृत्य, बस्तर संभाग के ककसार, बिलासपुर संभाग के राउत नाचा एवं डंडा नाच, सरगुजा संभाग के करमा एवं सरहुल, रायपुर संभाग के करमा और पंथी दलों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

 

Also Read Rakhi Sawant पर टूटा दुखों का पहाड़, छाया मातम…

 

प्रत्येक प्रतिभागी को नगद मिलेगा

 

CG News राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में तीन हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें प्रत्येक आयु वर्ग में महिला एवं पुरूष प्रतिभागियों को दलीय खेलों में प्रथम स्थान के लिए 10 हजार, द्वितीय स्थान के लिए साढ़े सात हजार, तृतीय स्थान के लिए 5 हजार के पुरस्कार दिए जाएंगे।

 

Related Articles

Back to top button