हॉकी वर्ल्ड कप का फाइनल आज: बेल्जियम और जर्मनी में होगा फाइनल जंग….

Hockey World Cup Final हॉकी वर्ल्ड 2023 का फाइनल मुकाबला आज बेल्जियम और जर्मनी के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में शुरू होगा। बेल्जियम नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं, जर्मनी ने रोमांचक सेमीफाइनल के आखिरी मिनट में गोल दागकर ऑस्ट्रेलिया को 4-3 से हराया।
आगे पढ़िए दोनों टीमों का वर्ल्ड कप में सफर, टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर और ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड के बीच थर्ड प्लेस मैच के बारे में जानेंगे।
नीदरलैंड से खेला था रोमांचक सेमीफाइनल
बेल्जियम की टीम पूल-बी में टॉप पर रही थी। ग्रुप स्टेज में डिफेंडिंग चैंपियन ने कोरिया को 5-0 और जापान को 7-1 से हराया था। जर्मनी के खिलाफ टीम का ग्रुप स्टेज का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा था। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया।
सेमीफाइनल में बेल्जियम और नीदरलैंड का मुकाबला 2-2 से ड्रॉ रहा। फिर पेनल्टी शूटआउट में बेल्जियम ने 3-2 से जीत अपने नाम की और फाइनल में प्रवेश किया।
ट्रिपल गोल्ड जीत सकता है बेल्जियम
बेल्जियम टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है। उन्होंने 2018 में नीदरलैंड को हराकर पहली बार खिताब जीता था। 2021 के टोक्यो ओलिंपिक का खिताब भी बेल्जियम ने ही जीता था। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। आज वर्ल्ड कप जीतते ही बेल्जियम की टीम पाकिस्तान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के बाद अपना वर्ल्ड कप टाइटल डिफेंड करने वाली चौथी टीम बन जाएगी।
क्वार्टर फाइनल में बाहर हो सकता था जर्मनी
जर्मनी भी बेल्जियम के साथ पूल-बी में ही था। टीम पॉइंट्स टेबल में 2 जीत और एक ड्रॉ के बाद दूसरे नंबर पर थी। उन्होंने जापान को 3-0 और कोरिया को 7-2 से हराया। क्रॉसओवर मैच में टीम ने फ्रांस को 5-1 से हराया।
Also Read Health Tips: पानी पीते समय न करें ये गलतियां, सेहत को हो सकते भारी नुकसान….
Hockey World Cup Finalइंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक क्वार्टर फाइनल 60 मिनट के बाद 2-2 से ड्रॉ रहा था। पेनल्टी शूटआउट में टीम ने अपना धैर्य बनाए रखा और 4-3 से जीत दर्ज सेमीफाइनल में एंट्री की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल और भी रोमांचक था। 58वें मिनट तक स्कोर लाइन 3-3 से बराबरी पर थी। तभी 59वें मिनट में जर्मनी के वेलेन निकलास ने गोल कर टीम को जीत दिला दी।


