खेल

भारत-न्यूजीलैंड पहला टी-20 आज, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी होगी प्लेइंग 11….

IND vs NZ हार्दिक पंड्या की लीडरशिप वाली भारतीय टीम अपने घर में कीवियों के खिलाफ अपना विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी। जबकि मिचेल सेंटनर की कप्तानी में उतरी न्यूजीलैंड 6 साल बाद भारत को उसी के घर में हराने का प्रयास करेगी। हालांकि, यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए आसान नहीं होगी।

 

पंड्या के सामने युवाओं के बीच एक असरदार टीम कॉम्बीनेशन तलाशने की चुनौती होगी, क्योंकि टीम के बिग-3 (रोहित, कोहली, राहुल) इस सीरीज में टीम का हिस्सा इज नहीं होंगे। तो सेंटनर को भी ट्रेंट बोल्ड, टिम साउदी, केन विलियमसन जैसे सीनियर के बिना उतरना होगा।

 

 

पहले देखिए भारत-न्यूजीलैंड का हेड टु हेड

रांची में अजेय है टीम इंडिया

हेड टु हेड के आंकड़ों में दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 22 टी-20 मैच हुआ हैं। इसमें से 10 में भारत और 9 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत का स्वाद चखा है। जबकि 3 मैच टाई रहे हैं। वहीं, रांची के मैदान की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 टी-20 मैच खेले हैं और तीनों ही जीते हैं।

 

लगातार 5वां मैच जीतने का मौका

आज भारत के पास अपने घर में न्यूजीलैंड से लगातार 5 मैच जीतने का मौका है। इससे पहले भारतीय जमीं पर खेले गए 4 मुकाबले भारत ने जीते हैं। उसे आखिरी हार 2017 में राजकोट के मैदान पर मिली थी।

 

Also read Bolero Neo limited edition भारत में लॉन्च, किमत 11.50 लाख रुपए से शुरू…

 

 

अब देखिए पॉसिबल प्लेइंग-11
IND vs NZ भारत : 
शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड : फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ब्लेयर टिकनर, ईशा सोढ़ी, बेन लिस्टर, लोकी फर्ग्युसन

 

 

Related Articles

Back to top button