माघ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का जानें विशेष महत्व….

Magh Purnima 2023 kab hai: हिंदू धर्म में माघ महीने का बहुत महत्व है और इसकी अमावस्या-पूर्णिमा को तो विशेष दर्जा दिया गया है. माघ पूर्णिमा स्नान को तो हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है. दूर-दूर से लोग माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंचते हैं. साथ ही माघ पूर्णिमा के दिन दान करने से महायज्ञ करने जितना पुण्य लाभ मिलता है. इस साल माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023, रविवार को है.
माघ पूर्णिमा 2023 तिथि और मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार माघ माह की पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी 2023 की रात 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी, जो 5 फरवरी 2023 की रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी. इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य योग बनने से माघ पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है. आयुष्मान योग सूर्योदय से दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. वहीं सौभाग्य योग दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक से 6 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.
Also Read Rashifal 27 January : शुक्रवार को कैसी रहेगी आपकी राशि, पढ़ें अपना राशिफल…
गंगाजल छूने भर से मिलता है मोक्ष
Magh Purnima 2023 kab haiहिंदू पुराणों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु गंगा नदी में वास करते हैं इसलिए इस दिन गंगाजल को छूने मात्र से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष मिलता है. माघ पूर्णिमा का दिन प्रयागराज के संगम पर कल्पवास करने वाले लोगों के लिए भी बहुत खास होता है. इसे बौद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं. मान्यता है कि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध ने अपनी आसन्न मृत्यु की घोषणा की थी.



