छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

सीएम भूपेश बघेल ने अगले वित्त वर्ष से बेरोजगारी भत्ता देने का किया ऐलान….

CG News जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की है. अगले वित्तीय वर्ष से बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लाल मैदान में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को हलबी और छत्तीसगढ़ी में संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा —- हमर भारत के सबले बड़े तिहार, गणतंत्र दिवस के बेरा म हमर सियान मन ल, दाई-दीदी मन ल, भाई-बहिनी- संगवारी अउ नोनी-बाबू मन ल जय जोहार !! आज हमर संविधान के जय-जयकार करे के दिन हवय। आज जम्मो रहवइया मन, जम्मो मनखे मन के घलोक जय-जयकार करे के दिन हे। काबर के गणतंत्र के बिचार म जम्मो मनखे के अधिकार समाय हवय। इही हमर संविधान के खूबसूरती हे जेखर बर हमर पुरखा मन सहादत दीन अउ अंगरेज मन ल खदेड़ के हमन ल आजादी दिलाइस। ओखर पाछू अइसन संविधान बनाइन जेला खुद ‘हम भारत के लोग’ मन ह, खुद ल अरपित करे हन। याने के हर मनखे के संविधान हे जेखर सेती मतदाता मन के वोट ले सरकार बनथे। अइसन संविधान अउ लोकतंत्र ल बचाय के जिम्मेवारी अब हमर अउ अवइया पीढ़ी के हवय

 

Also Read CG News: गणतंत्र दिवस पर रायपुर में राज्यपाल और जगदलपुर में सीएम फहराएंगे तिरंगा…

 

CG News यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता

Related Articles

Back to top button