PM Kisan की क‍िस्‍त से पहले सरकार ने की मुआवजे की घोषणा... – RGH NEWS
बिजनेस

PM Kisan की क‍िस्‍त से पहले सरकार ने की मुआवजे की घोषणा…

PM Kisan Samman Nidhi: देशभर के क‍िसानों के बीच पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि की 13वीं क‍िस्‍त का इंतजार लंबा होता जा रहा है. सरकार की तरफ से इस बार ल‍िस्‍ट से अपात्रों के नाम काटे जा रहे हैं. ल‍िस्‍ट पूरी तरह तैयार होने के बाद ही क‍िसानों के खाते में सरकार की तरफ से पैसा ट्रांसफर क‍िया जाएगा. लेक‍िन पीएम क‍िसान की क‍िस्‍त के इंतजार के बीच कर्नाटक सरकार ने राज्‍य के क‍िसानों को खुशखबरी दी है. इससे पहले पंजाब सरकार ने भी क‍िसानों को राहत दी थी.

 

223 करोड़ रुपये जारी क‍िए गए

कर्नाटक सरकार ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कीटों के हमले से बर्बाद हुई तुअर (अरहर) की फसल उपजाने वाले किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की है. कर्नाटक सरकार की तरफ से इसके ल‍िए 223 करोड़ रुपये जारी क‍िए गए. सीएम ऑफ‍िस की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘बीदर, कलबुर्गी और यादगिरि जिलों में तुअर की फसल के नुकसान को विशिष्ट मामला माना गया है. सरकार ने 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा देने की घोषणा की है, लेकिन एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के दिशानिर्देशों के अनुसार एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर फसल का ही मुआवजा दिया जाएगा.’

 

Also Read  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा संचालित कैंसर स्क्रीनिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

 

कर्नाटक में 60 लाख क‍िसान पंजीकृत

PM Kisan Samman Nidhi आपको बता दें राज्‍य में पीएम क‍िसान के अंतर्गत करीब 60 लाख क‍िसान पंजीकृत हैं. पीएम क‍िसान (PM Kisan) के तहत लाभ पाने वाले क‍िसानों को भी सरकार की तरफ से फसल का मुआवजा दिया जाएगा. बयान के अनुसार, तुअर के उत्पादक किसानों को 223 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. यह फैसला मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की गई बैठक में लिया गया. बयान के अनुसार, कुल मिलाकर तुअर की लगभग 2.2278 लाख हेक्टेयर फसल कीटों के हमले से प्रभावित हुई है.

Related Articles

Back to top button