*✍️मोबाईल पर अश्लील गाली गलौच व धमकी देने वाले पोल्ट्री फर्म के संचालक पर एफ.आई.आर फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️मोबाईल पर अश्लील गाली गलौच व धमकी देने वाले पोल्ट्री फर्म के संचालक पर एफ.आई.आर फिर क्या हुआ पढ़े पूरी खबर✍️*

 

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी पुलिस चौकी जुटमिल अन्तर्गत सांगीतराई में रहने वाले राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा दिनांक 14.07.2020 बंगला पारा रायगढ निवासी *राजा सिंह वाधवा* के विरूद्ध मोबाईल पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है, रिपोर्ट ने बताया कि सांगीतराई रायगढ में छ0ग0 एग्रोवेट प्राईवेट लिमिटेड नामक फर्म में कुक्कुट आहार एवं पशु दवाईयों का विक्रेता है । राजा सिंह वाधवा निवासी रेल्वे बंगला पारा रायगढ जिसका पोल्ट्री फार्म बादपाली थाना चक्रधरनगर में है जो पोल्ट्री फार्म के लिये इसके फर्म से मुर्गी आहार एवं दवाईयां कई वर्षो से क्रय करते आ रहा है। राजा सिंह के द्वारा वर्ष 2019-2020 में फर्म से करीब 10,09,995 रूपए (दस लाख नौ हजार नौ सौ पनचानवें हजार रू) बकाया है। राजेश कुमार अग्रवाल अपने बकाया पैसों की मांग करीब 04-05 महिनों से करते आ रहा है जिसे राजा सिंह टालमटोल कर पैसा नही दे रहा है। दिनांक 13/07/2020 को राजेश अग्रवाल मोबाईल से राजा सिंह को कॉल किया तो राजा सिंह अश्लील गाली गालौच कर जान से मारने की धमकी दिया । रिपोर्टकर्ता के आवेदन पत्र पर आरोपी राजा सिंह वाधवा पिता स्व0 रवेल सिंह वाधवा, संचालक राजा स्कुटर हाउस श्याम टाकीज रोड रायगढ निवासी रेल्वे बंगला पारा रायगढ़ के विरूद्ध थाना कोतवाली (चौकी जुटमिल) में अप.क्र. 480/2020 धारा 507 भादंवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button