बैटरी चुराने वाले दो युवकों को जुटमिल पुलिस ने पकड़ा, – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

बैटरी चुराने वाले दो युवकों को जुटमिल पुलिस ने पकड़ा,

चोरी की 04 बैटरी बरामद, आरोपियों के विरूद्ध इस्तगासा तैयार कर भेजा गया रिमांड पर

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 15.07.2020 को जुटमिल प्रभारी अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिला कि झोपड़ीपारा के दो युवक नये-नये बैटरी बेचने के लिये ग्राहक तलाश रहे हैं । सूचना पर टी.आई. जूटमिल द्वारा चौकी के प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय एवं स्टाफ को तस्दीक के लिये भेजे । स्टाफ द्वारा संदिग्धों के घर में दबिश दिया गया, सूचना पुख्ता निकली । दोनों आरोपी- 1. रवि गोड पिता रामु गोड उम्र 22 वर्ष 2- मुकेश महंत पिता बिखम दास उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी झोपड़ीपारा जुटमिल के कब्जे *04 नग बैटरी कीमती 38,000 रूपये* का बरामद हुआ । पूछताछ में आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले मंगल भवन के सामने खड़ी माजदा एवं पिकअप वाहन से बैटरियों को चोरी करना बताये हैं । दोनों वाहनों के वाहन स्वामियों का पता किया गया है । आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी जुटमिल में *धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC* का इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button