आज केएल राहुल और अथिया शेट्टी लेंगे साथ फेरे, शाम 4 बजे होगा शादी!..

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी 23 जनवरी यानी आज क्रिकेटर केएल राहुल से शादी करने वाली हैं। दोनों की शादी खंडाला में होगी, जिसमें बॉलीवुड और देश की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। शादी से पहले दोनों पिछले तीन सालों से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को राज रखने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन दोनों की नजदीकियां किसी से छिप नहीं सकीं।
दोनों की लगातार एक जैसी लोकेशंस से तस्वीरें सामने आती रहीं, दोनों वेकेशन पर साथ स्पॉट हुए। पहले सिर्फ दोनों के लव रिलेशनशिप की अफवाहें थीं, लेकिन जब केएल राहुल ने BCCI के डॉक्यूमेंट में पार्टनर की जगह अथिया शेट्टी का नाम लिखा तो दोनों का रिश्ता कन्फर्म हो गया।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की अफवाहें अप्रैल 2021 में तब बढ़ गईं, जब अथिया ने दूसरी बार मजेदार अंदाज में राहुल को जन्मदिन की बधाई दी। 18 अप्रैल 2021 में अथिया ने राहुल के साथ क्यूट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- तुम्हारे होने के लिए शुक्रगुजार हूं। अथिया की इस तस्वीर पर उनके पिता सुनील शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा था, बेशक।
Also Read CG News: चलती बाइक में अश्लीलता फैलाने वाले कपल गिरफ्तार….
Athiya Shetty-KL Rahul Wedding 3 जून 2021 को केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए साउथैम्प्टन, इंग्लैंड गए थे, जहां उनका मैच एजेस बाउल स्टेडियम में होना था। इंग्लैंड से केएल राहुल ने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिनका बैकग्राउंड अथिया शेट्टी द्वारा शेयर की गईं तस्वीरों से हूबहू मिलता था।



