*✍️10 एजेंडों के साथ एम आई सी की बैठक हुई सम्पन्न डोर टू डोर सफाई हेतु 100 नये रिक्सो की स्वीकृति से बढ़ेगी शहर की स्वच्छता✍️*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ नगर निगम की एम आई सी बैठक आज मंगलवार को महापौर कक्ष में रखी गई जिसमें निगम के महापौर,आयुक्त एम आई सी सदस्य निगम के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
ज्ञात हो कि एम आई सी की बैठक निगम के महापौर कक्ष में सम्पन्न हुई जिसमें समस्त सदस्यों की उपस्थिति के साथ बैठक के एजेंडों को परिषद में रखी गई, जिसमे सर्वप्रथम सदस्यों ने बैठक के एजेंडों की जानकारी कार्यदिवस से पहले प्राप्त हो जाने की बात कही।
10 प्रमुख एजेंडों में सर्वप्रथम प्लेसमेंट सफाई कर्मचारी जिनकी संख्या 300 एवम निगम प्लेसमेंट कर्मचारी 246 है जिनके लिये जिस ठेकेदार को ठेका मिला है उसके 3 माह की कार्यप्रणाली देखी जाएगी सदस्यों ने टिप करते हुए स्वीकृति दी।
साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता हेतु 55 आवेदन हेतु चर्चा हुआ जिसमें पात्र 40और अपात्र 15 देख के स्वीकृति दी गई।
साथ ही विगत दिनों महासफाई अभियान में कलेक्टर भीम सिंग के मार्गदर्शन तथा महापौर जानकी काटजू एवम निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के निर्देशन में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिये स्वच्छता दीदियों के द्वारा रिक्सा की कमी बताई गई थी जिसे आज एम आई सी परिषद की बैठक में रखा गया जिन्हें 100 नये रिक्सा प्रदान करने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई,
रामलीला मैदान परिसर में दो दुकानों को पेनाल्टी किया गया था उन्हें माफ करने स्वीकृति प्रदान की गई,
पार्षद निधि से बनने वाले जिम के स्थापित होने के बाद रखरखाव के लिये मोहल्ला समिति को दिया जाएगा ब्यवस्था बनाये रखने हेतु पंजीयन शुल्क के रूप में 300 रु एवम 100 रुपए मासिक शुल्क लेने निर्णय लिया गया। वही शिक्षा विभाग के ब्याख्याताओ के स्थायीकरण को भी स्वीकृति मिली। साथ ही अमरदीप सिंह विर्दी सहा ग्रेड2को लेखा प्रशिक्षण हेतु स्वीकृति दी गई।
महापौर जानकी जी ने कहा आज के बैठक में 10 एजेंडा थे जिसे सर्वसम्मति से उपयुक्त परिस्थितियों एवं नियमो के तहत स्वीकृति प्रदान की गई।
स्वछता प्रभारी कमल पटेल ने कहा निश्चित ही शहर की सफाई ब्यवस्था और सुदृढ़ होगी ओर जिन घरों को चिन्हाकित किया गया है 100 रिक्सा बढ़ जाने से कचरा कलेक्सन में सुविधा होगी।किन्तु रिक्शा खरीदी में उसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बार बार उसके बिगड़ने से सफाई ब्यवस्था में अवरोध उत्पन्न न हो।
एम आई सी सदस्य एवम राजस्व प्रभारी सलीम नियरिया ने राष्ट्रीय परिवार सहायता के संबंधित अधिकारियों को कहा कि हितग्राहियों के दस्तावेजों का ठीक से अवलोकन करने कहा जिससे हितग्राहियो को लाभ मिल सके।



