✍अपनी ही बड़ी मां को तीर मारकर युवक की हत्या, आरोपी फरार ... तलास में जुटी पुलिस✍ – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

✍अपनी ही बड़ी मां को तीर मारकर युवक की हत्या, आरोपी फरार … तलास में जुटी पुलिस✍

बिलासपुर । ग्राम पंचायत कुरदर के आश्रित ग्राम छुइयापारा में भतीजे ने अपने 50 वर्षीय बड़ी माँ की तीर मार कर हत्या कर दी । मृतका परदेशी बाई पति रमेश सौता उम्र 50 वर्षीय ग्राम कुरदर के आश्रित ग्राम छुइयापारा की निवासी बताई जा रही है । घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा कोटा थाना के क्षेत्र के 112 को दिया गया । तब स्टाफ महिला के पास पहुंचे । जहां से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुँचे । जहाँ पर डॉक्टर ने जाँच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया । जिसकी सूचना कोटा पुलिस को दी गई । तब वह समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची । जहां पर रिश्तेदारों और परिजनों से पूछताछ के उपरांत पंचनामा बयान लेने में जुटी है । इस मामले में कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया जा रहा है घटना के बाद से आरोपी जयप्रकाश को फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है । हत्या किस वजह से महिला का की गई है यह अभी पुलिस को पता नहीं चला है आरोपी के पकड़ में आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकता है फिलहाल कोटा पुलिस कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को मरचुरी भेजने की बात कह रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button