राजधानी समेत आस-पास के राज्यों में होगी भारी बारिश

नई दिल्ली : IMD issued heavy rains alert : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण ठंड से राहत मिल गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया है कि अगले पांच दिनों तक उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा। हालांकि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 20 से 26 जनवरी तक मौसम पर असर पड़ेगा। वहीं, उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में 23-26 जनवरी तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखाई देगा। इससे दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में बारिश होगी।
पूर्वी मध्य प्रदेश में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में मिनिमम टेम्प्रेचर दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पूर्वी मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप रहा। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहा।
Read more:IAS Transfer 2023 : प्रदेश में फिर हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले
राजधानी समेत इन राज्यों में होगी बारिश
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की जवह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 20-22 जनवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देखी जाएगी। इसके अलावा, 23-26 जनवरी तक भारी बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 से 26 जनवरी और दिल्ली में 23 से 25 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।
पश्चिम राज्यों में बढ़ने वाला है तापमान
IMD issued heavy rains alert : मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिम राज्यों में 20 जनवरी तक दो डिग्री सेल्सियस तक न्यूतनम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, पूर्वी भारत में 20 जनवरी के बाद दो से चार डिग्री सेल्सियस की तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग ने बताया है कि ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में 19-21 जनवरी के बीच सुबह और रात के समय घना कोहरा देखने को मिलने वाला है।



