PhonePe ने आसान बना दिया एक्टिवेशन का तरीका..आधार के जरिए ऐसे करें UPI एक्टिवेट

UPI Registration : यूपीआई रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास डेबिट कार्ड होना जरूरी है. डेबिट कार्ड के जरिए ओटीपी ऑथेंटिकेशन के बाद ही आप इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. लेकिन अब आप डेबिट कार्ड (ATM) के बिना भी यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑनलाइन पेमेंट ऐप फोन-पे (PhonePe) ने आधार कार्ड से यूपीआई रजिस्ट्रेशन की सुविधा देकर इस प्रोसेस को काफी आसान बना दिया है.
अब फोन पे ऐप पर नए यूज़र्स आधार कार्ड (Aadhaar Card) और ओटीपी वेरिफिकेशन (OTP Verification) के जरिए यूपीआई एक्टिवेट कर सकते हैं. क्योंकि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से भी जुड़ा होता है. अब वे यूज़र्स भी यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं, जिनके पास डेबिट कार्ड (ATM) नहीं है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं.
Read more:Stock to Buy: 71% तक मुनाफे के लिए खरीद सकते हैं ये शेयर
कैसे काम करता है यूपीआई?
यूपीआई का फुल फॉर्म यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस होता है. यह एक रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जो एक मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए दो बैंक अकाउंट्स के बीच तुरंत पैसे ट्रांसफर करने में मदद करता है. यूपीआई के जरिए आप एक ही मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से कई बैंक खातों को एक्सेस कर सकते हैं. इसे नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ने बनाया है, जिसकी देखरेख रिज़र्व बैंक और इंडियन बैंक एसोसिएशन मिलकर करते हैं.
UPI Registration आधार के जरिए ऐसे करें यूपीआई एक्टिवेट…
मौजूदा यूपीआई यूज़र्स को फोन पे ऐप पर आधार कार्ड के जरिए वेरिफिकेशन करने के लिए अपने आधार नंबर के अंतिम 6 अंक दर्ज करने होंगे. इसके बाद आपको भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) और आपके बैंक से एक ओटीपी मिलेगा. इस तरह आपका यूपीआई एक्टिवेट हो जाएगा. फिर आप फोन पे ऐप का उपयोग करके किसी को भी यूपीआई से पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे.



