छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
RGHNEWS ब्रेकिंग :- भूपेश सरकार ने तय किए संसदीय सचिव के नाम,कल शाम चार बजे संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संसदीय सचिवों के नाम तय कर लिए है. यह नाम कल यानी मंगलवार को सबके सामने आ सकता है. खबर है कि तीन महिला समेत 12 विधायकों को संसदीय सचिव की शपथ दिलाई जा सकती है. संसदीय सचिवों का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 4 बजे सीएम हाउस में होगा.
हालांकि अभी यह 12 नाम कौन-कौन से है, इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन नाम तय कर लेने से संसदीय सचिवों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. इन्हें मंगलवार को सीएम हाउस में शपथ दिलाई जाएगी.



