मालीपारा तालाब का सौंदर्यीकरण तो विजयपुर में नाली सड़क का होगा निर्माण-महापौर,निगम अफसरों को काम जिम्मेदारी से करने आयुक्त की दो टूक*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ नगर निगम महासफाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 47 विजयपुर एवम 48 बोइरदादर मालीपारा में निगम के आयुक्त एवम महापौर सफाई ब्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे जहां उन्हें वार्ड में कई सार्वजनिक स्थानों पर कचरा मिला जिसे देखकर कई घरों में समझाईस देकर फाइन के लिए भी निर्देशित किया।
ज्ञात हो कि नगर निगम से महापौर जानकी काटजू एवम आयुक्त आशुतोष पांडेय के निर्देशन में सफाई ब्यवस्था का जायजा लेने वार्ड 47 के पार्षद पदुमलाल परजा के साथ विजयपुर क्षेत्र,महर्षि स्कूल के आसपास उसके पीछे पेट्रोल टंकी आदि क्षेत्र में गए जहाँ पानी टंकी के पास नाली,बजरंग पारा कल्वर्ट, महर्षि स्कूल के पास कल्वर्ट, बड़े नाला को ब्यवस्थित करना,नाले में अतिक्रमण आदि बताया।तो वही
वार्ड क्रमांक 48 के पार्षद प्रतिनिधि महेश शुक्ला
ने मिश्रा डेंटल गली रोड,मालीपारा तालाब के नाली निर्माण,तालाब सौंदर्यीकरण,मालीपारा जोडने वाली सड़क बनाने,ईडन गार्डन के पास एक परिवार के द्वारा गाय पालन किया गया है जिसके गोबर से नाला जाम रहता है।को दिखाया। कई स्थानों पर कचरा दिखा तो घर के बाहर जिनके कचरे दिखे उन्हें समझाइस दी गई। बड़े नाले एवम नालियों को सफाई कराया गया।जाम वाले स्थान के लिये गैंग लगाकर सफाई कराया गया।
वही वार्ड 48 में महेश शुक्ला ने निगम अमला के कार्य को संतोषजनक नही बताया तो आयुक्त ने टीम को भी समझाइस दी।
महासफाई अभियान को अमलीजामा पहनानाने महापौर जानकी काटजू एवम आयुक्त हर संभव प्रयास कर रहे है बहरहाल अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि शहर में सफाई का ध्यान रखे।जिसके घर के सामने कचरा हो उसका फ़ाईन काटे और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिये लोगो को जागरूक कर अभियान को गति दे।
महापौर जानकी काटजू ने बताया कि वार्ड में कामगारों की उपस्थिति कम रहती है जिसे बढ़ाकर भेजने का आश्वासन दिया गया,तालाब सौंदर्यीकरण के साथ नाली और सड़क निर्माण की मंजूरी दी गई। विजयपुर बस्ती में बबलू अग्रवाल द्वारा नाला को पाटकर कब्जा करने की बात सामने आई जिसे नोटिस देने निर्देश दिया गया है। जलभराव क्षेत्रो के निराकरण के लिये जल्द उपाय करने आश्वासन दिया गया है।
नगर निगम आयुक्त ने कहा वार्ड के पार्षद जागरूक है मुझे शिकायत भी मिले की निगम के सफाई कर्मी समय पर नही आते साथ ही उनकी संख्या कम होने के कारण सफाई में परेशानी होती है। मैंने निगम के अधिकारी एवम प्रभारियों को समझाइस दी है कि दोबारा शिकायत का मौका न मिले वरना कार्यवाही की जाएगी, रही बात नाली,सड़क निर्माण तथा तालाब सौंदर्यीकरण की तो ई ई तिग्गा को स्टीमेट बना जानकारी देने कहा गया है।
निरीक्षण दौरान महापौर एवम आयुक्त के साथ निगम के टीम वार्ड पार्षद एवम एम आई सी सदस्य स्वच्छता प्रभारी कमल पटेल,नगर अध्यक्ष शाखा यादव ,अमृत काटजू भी शामिल रहे।



