समारोह मे एक बच्चे समेत 06 की गोली मारकर हत्या। – RGH NEWS
अन्य खबर

समारोह मे एक बच्चे समेत 06 की गोली मारकर हत्या।

California पहले कैलिफोर्निया और अब फ्लोरिडा, एक के बाद एक फायरिंग की घटनाओं से अमेरिका दहल गया है. फ्लोरिडा के फोर्ट पियर्स में मार्टिन लूथर किंग दिवस समारोह में गोली लगने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं. सर्वोच्च कानून प्रवर्तन अधिकारी के रूप में काम करने वाले शेरिफ के कार्यालय ने इस घटना की पुष्टि की है. हालांकि घटना के बाद अभी तक किसी के मरने की कोई जानकारी नहीं मिली है.

 

मार्टिन लूथर किंग दिवस समारोह के लिए फोर्ट पियर्स के इलौस एलिस पार्क में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे, जिसमें लाइव म्यूजिक, बच्चों के लिए खेल-कूद, एक स्थानीय कार शो जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है.

 

Also Read Royal Enfield Bullet की आ गई ये धांसू बाइक, कीमत बस इतनी…

 

California सेंट लुसी काउंटी के डिप्टी चीफ ब्रायन ने कहा, “यह बड़े पैमाने पर अराजकता थी. जब गोलियां चली, उस वक्त समारोह में एक हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे.जैसे ही गोलियों की आवाज सुनाई दी, लोग सभी दिशाओं में भाग रहे थे. कुछ लोग खुद को बचाने के लिए कारों के पीछे छिप गए.” इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.

कैलिफोर्निया में मां-बच्चे समेत 6 की मौत

बता दें कि इससे पहले कैलिफोर्निया के मध्य में स्थित एक घर में सोमवार तड़के गोलीबारी की घटना में छह लोगों की मौत हो गई. शैरिफ कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 17 साल की मां और उसका छह महीने का बच्चा शामिल है. उन्होंने बताया कि अधिकारी कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button