अन्य खबर

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े भाजपा जिला मंत्री की हत्या…

CG News छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री बुधराम करटाम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वे तड़के सुबह घूमने निकले थे। घर से करीब दो किमी दूर उनकी लाश मिली है। शव के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उनके जूते भी पड़े मिले हैं। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं। सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की।

 

Also Read कोरोना वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, सरकार ने मानी वैक्सीन के साइड इफेक्ट की बात…

 

CG News बुधराम किलेपाल के पंचायत सचिव रह चुके थे। उन्होंने साल 2004-5 में सचिव पद को छोड़ दिया था। फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी साल वे किलेपाल के सरपंच बने थे। यहीं से उनकी राजनीतिक करियर की शुरुआत हुई थी। फिर उन्हें बास्तानार मंडल का युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं वर्तमान में बुधराम करटाम भाजपा के जिला मंत्री के पद पर थे। साथ ही दरभा मंडल के प्रभारी का भी उन्हें जिम्मा मिला था। इनकी पत्नी वर्तमान में किलेपाल नंबर 3 की सरपंच है।

Related Articles

Back to top button