Raigarh News: कोतरारोड रेल्वे क्रासिंग के समीप ट्रक ने एक्टिवा स्कूटी को मारी ठोंकर, दुर्घटना में एक युवक की अकाल मौत, एक घायल

Raigarh News *रायगढ़* । आज दिनांक 10.01.2023 के सुबह थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत रोड़ एक्सीडेंट में एक 22 वर्षीय युवक की अकाल मौत हो गया जबकि उसके साथ रहे युवक को सामान्य चोटे आयी है । दुर्घटना कारित अज्ञात ट्रक का चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर मौके से भाग गया है, जिसकी कोतरारोड़ पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है ।
Read more:8वीं पास के लिए होम गार्ड के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन
दुर्घटना के संबंध में घायल बसंत दास महंत (22 साल) निवासी पुटकापुरी थाना पुसौर द्वारा थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि अपने गांव के अपने साथी ड्रायवर संजय निषाद (22 साल) निवासी पुटकापुरी के साथ उसके एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13- S- 5869 में पीछे बैठ कर काम करने रायगढ़ आ रहा था कि प्रात: 9.35 बजे लगभग कोतरारोड रेल्वे क्रासिंग के पहले साउथ इंडिया सीडी सर्विस के सामने मुख्य सडक पर एक अज्ञात ट्रक का चालक वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर स्कूटी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर देने से दोनों सडक पर गिर गये। अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से संजय निषाद मौके पर ही फौत हो गया है। इसके दोनों पैर के घुटने में चोट, खरोंच आया है। घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में अज्ञात ट्रक वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279, 337, 304-ए आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
Raigarh News: आरोपित वाहन चालक की पतासाजी के क्रम में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मौके पर जाकर प्रत्यक्षदर्शियों, गवाहों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमें दुर्घटना एवं ट्रक की तस्वीरें प्राप्त हुई है, ट्रक और वाहन चालक की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है । साथ ही कोतरारोड़ पुलिस द्वारा विभिन्न व्हासअप ग्रुप में दुर्घटना की फुटेज शेयर कर ट्रांसपोर्टर, ड्रायवरों तथा आमजन से दुर्घटनाकारित ट्रक के संबंध में जानकारी होने पर साझा करने की अपील किया गया है ।



