Realme 10 हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये फीचर्स…..

Realme 10 Launch: भारत में शानदार Realme 10 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है और आप अगर इसे खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 15 जनवरी का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि तभी से इस स्मार्टफोन की सेल शुरू होने जा रही है. आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन के टॉप मॉडल की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. ऐसे में ये आपके बजट में आसानी से फिट हो जाएगा और आप स्टोरेज के और बजट के हिसाब से अपना पसंदीदा मॉडल खरीद सकते हैं.
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में उतारा गया है जिनमें पहला 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल ₹12999 में लॉन्च किया गया है जबकि इसका टॉप मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है जिसकी कीमत ₹16999 है. ग्राहक अपनी पसंद का मॉडल चल सकते हैं और इसे घर ले जा सकते हैं. 15 जनवरी को इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो जाएगी और ग्राहक से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही फ्लिपकार्ट से भी खरीद सकते हैं यहां तक कि ऑफलाइन स्टोर से भी इन्हें खरीदा जा सकता है.
Also Read Rashifal 10 Januray 2023: इन राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल….
Realme 10 Launch आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को हीलियो g99 गेमिंग प्रोसेसर दिया जाता है जो इतना दमदार है कि आपको एक नेक्स्ट लेवल स्पीड ऑफर करता है. इतना ही नहीं इस प्रोसेसर के साथ ग्राहकों को डिस्प्ले में 90 हर्ट्ज का सुपर अमोलेड डिस्पले मिलता है. यह डिस्प्ले इतना स्मूद है कि आपको उसमें नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस हासिल होगा. अगर बात करें इस स्मार्टफोन की बैटरी की तो ग्राहकों के लिए इस स्मार्टफोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी ऑफर की गई है वही इसमें डायनामिक रैम भी दी गई है जो 8GB+ 8जीबी की है. इसमें 200 परसेंट अल्ट्राबून स्पीकर भी ऑफर किए गए हैं.



